Lucknow City

देशभर में युवाओं को नौकरी की सौगात… लखनऊ में 312 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने चयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, लखनऊ में सबसे ज्यादा 198 अभ्यर्थियों की नियुक्ति भारतीय रेलवे में हुई, देशभर के 47 केंद्रों पर आयोजित रोजगार मेले में अलग-अलग मंत्रालयों में युवाओं को मिली तैनाती

लखनऊ, 23 मई 2026:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित 19वें रोजगार मेले में देशभर के 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी कड़ी में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने 312 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 198 युवाओं का चयन भारतीय रेलवे में हुआ है।

दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का उद्घटान करने के बाद मंत्री ने कहा कि रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप रोजगार मेला इस दृष्टिकोण को साकार रूप देने की महत्वपूर्ण पहल है। रोजगार मेला आरंभ किए जाने के बाद से देश भर में अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। आज 19वें रोजगार मेला देशभर के 47 शहरों में आयोजित किया गया। रोजगार मेले युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के माध्यम बन रहे हैं।

Employment Drive 312 Candidates Appointed in Lucknow (1)

अभ्यर्थियों में नियुक्ति पत्र मिलने को लेकर खासा उत्साह दिखा। चयनित युवाओं की नियुक्ति रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग समेत केंद्र सरकार के कई अहम विभागों में हुई है। इस अवसर पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, मण्डल रेल प्रबंधक, नीलिमा सिंह, अपर मण्डल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान मौजूद रहे।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button