Uttarakhand

चारधाम यात्रा के बीच मानसून की चुनौती… मुख्य सचिव बोले, पहले से कर ली जाएं तैयारियां

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की चारधाम यात्रा को लेकर समीक्षा, सभी होल्डिंग एरिया किए जाएं एक्टिव, जल निकासी योजना रखें तैयार, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर रात्रिकालीन दर्शन की व्यवस्था को सुचारू करने का सुझाव

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 23 मई 2026ः

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को आपदा नियंत्रण कक्ष, आईटी पार्क में चारधाम यात्रा की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा को लेकर व्यवस्था चाकचौबंद करने को कहा। कहा कि चारों धामों में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन, बीकेटीसी व हितधारकों को आपसी सामंजस्य से सभी सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर पिछले वर्षों की भांति रात्रिकालीन दर्शन की व्यवस्था को सुचारू किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यात्रा के विभिन्न पड़ावों में निचले क्षेत्रों में होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को रखे जाने के निर्देश देते हुए होल्डिंग एरिया में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने आने वाले मानसून सीजन को लेकर भी जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में सभी जरूरी कदम उठाने को कहा। कहा कि सभी होल्डिंग एरिया को अभी से एक्टिवेट कर लिया जाए। साथ ही सभी सम्बन्धित जनपद भारी वर्षा और भूस्खलन आदि के दृष्टिगत होल्डिंग एरिया व जल निकासी योजना तैयार रखें।

Advertisement

उन्होंने युकाडा को भी अपनी निकासी योजना तैयार रखे जाने के निर्देश दिए, ताकि एयरलिफ्ट कराए जाने की परिस्थिति में पहले से व्यवस्थाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित सभी जनपद राशन सहित अन्य आवश्यक सामग्री का समुचित स्टॉक रखें।

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण के साथ ही स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। कहा कि 60 वर्ष से अधिक व बहुत छोटे बच्चों को लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं और बीमार लोगों को यात्रा न करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जाए। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, सचिन कुर्वे, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, सचिव विनोद कुमार सुमन और एडीजी डॉ. वी. मुरूगेशन उपस्थित रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  शिकायतों का समाधान, योजनाओं का लाभ, सेवा पखवाड़ा बना वन-स्टॉप Government Camp

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link