Uttarakhand

देहरादून में आपदा से जंग की रिहर्सल : बाढ़, भूकंप, भूस्खलन से लेकर ब्लास्ट तक… मॉक ड्रिल में परखी तैयारी

जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को दी गईं अलग-अलग स्थानों से आपदा की सूचनाएं, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन ने किया बचाव और राहत कार्य

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 18 मार्च 2026:

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को देहरादून में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल की गई। इसमें एक साथ कई आपदा की स्थिति पर राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। सुबह करीब 9:45 बजे जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को अलग-अलग स्थानों से आपदा की सूचनाएं मिलते ही स्थिति को गंभीर मानते हुए डीएम तत्काल इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) को सक्रिय कर दिया।

WhatsApp Image 2026-03-18 at 1.25.55 PM

ये भी पढ़ें:

उसके एक्टिव होते ही विभिन्न विभागों के अधिकारी कंट्रोल रूम में एकत्र हुए और मौके पर तैनात टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। मॉक ड्रिल के तहत ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट और गंगा नदी के आसपास जलस्तर बढ़ने का परिदृश्य तैयार किया गया। चेतावनी स्तर पार होने की स्थिति में बाढ़ और जलभराव की आशंका को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभ्यास किया गया।

Advertisement

उधर, मसूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की घटना दिखाई गई जहां होटल देवलोक के पास एक वाहन के खाई में गिरने की सूचना पर एसडीआरएफ, अग्निशमन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू के दौरान तीन घायलों को निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया।

WhatsApp Image 2026-03-18 at 1.26.29 PM

इसके अलावा विकासनगर के हर्बटपुर में भूकंप, ऋषिकेश के चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में बम ब्लास्ट और कालसी ब्लॉक के लालढांग पुल के पास सड़क हादसे जैसे जटिल हालातों पर भी अभ्यास किया गया। पूरे अभियान के दौरान एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया देखने को मिली।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी... जीएसडीपी बढ़कर 3.81 लाख करोड़ पहुंची

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link