Lucknow City

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग… दो हफ्ते में चौथी बढ़ोतरी, लखनऊ में पेट्रोल 100 पार

महंगाई का डबल अटैक : डीजल 95.55 रुपये और एक्स्ट्रा प्रीमियम 110 रुपये पहुंचा, रोजमर्रा के खर्च से लेकर सफर तक सब पर मार

लखनऊ, 25 मई 2026:

महंगाई की मार झेल रही जनता को सोमवार सुबह एक और बड़ा झटका लगा। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी।पिछले करीब दो हफ्ते में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार हो रही वृद्धि ने आम आदमी की चिंता और जेब दोनों पर दबाव बढ़ा दिया है।

नई दरों के लागू होने के बाद राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.05 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई, जबकि डीजल 95.55 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल अब 110 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरों के मुताबिक पेट्रोल में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 से 2.72 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

WhatsApp Image 2026-05-25 at 10.56.51 AM

ये भी पढ़ें:

इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में 87 से 91 पैसे तक का इजाफा किया गया था। दो हफ्ते पहले से शुरू हुए मूल्य संशोधन के बाद अब तक पेट्रोल और डीजल करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं। दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में भी ईंधन कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।

लखनऊ के अलावा गाजियाबाद, नोयडा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, आगरा समेत प्रदेश के कई शहरों में नए रेट लागू किए गए हैं। स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत के कारण शहरों के दामों में थोड़ा अंतर जरूर है लेकिन असर हर घर की रसोई और सफर के बजट पर साफ दिखाई देने लगा है।

मई माह की शुरुआत में लखनऊ में पेट्रोल 94.96 रुपये प्रति लीटर था लेकिन महज कुछ हफ्तों में यह 102 रुपये के पार पहुंच गया। लगातार बढ़ती कीमतों से परिवहन लागत, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की वस्तुओं के महंगे होने की आशंका भी बढ़ गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव इसकी बड़ी वजह हैं। सरकार ने भी ईरान-अमेरिका तनाव को तेल बाजार में दबाव का प्रमुख कारण बताया है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बुलडोजर मोड में LDA : 25 बीघे की अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, 3 कॉमर्शियल निर्माण सील

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button