Lucknow City

बिजली को लेकर मचा हाहाकार… उपकेंद्रों पर नहीं चलेगा हंगामा, 31 जगहों पर फोर्स तैनात

डीएम ने की बिजली व्यवस्था को लेकर समीक्षा, लौलाई, शिवपुरी चिनहट, उतरेटिया, अंबेडकर उपकेंद्र, राजाजीपुरम ओल्ड व न्यू, आरडीएसओ, दुबग्गा, इंजीनियरिंग कॉलेज, विकासनगर, अपट्रॉन, नूरबाड़ी न्यू, व ओल्ड, विक्टोरिया, हुसैनगंज, पुरनिया, जीएसआई में जवान तैनात

लखनऊ, 23 मई 2026ः

राजधानी लखनऊ में कई दिनों से बिजली संकट को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। घरों से निकल कर लोग उपकेंद्रों का घेराव कर रहे हैं। इस दौरान लोगों की उपकेंद्रों पर कर्मचारियों से नोकझोंक हो रही है। यही नहीं कई जगह तोड़फोड़ की भी घटनाएं हुई हैं। ऐसे में माहौल और न बिगड़े व कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर 31 संवेदनशील विद्युत उपकेंद्रों पर पीएसी तैनात किए गए हैं।

जिलाधिकारी विशाख जी ने बिजली व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व उपकेंद्रों पर रात में धावा बोलने के साथ घेराव कर बंद बिजली की आपूर्ति को चालू करने में बाधा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपकेंद्रों पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के 31 संवेदनशील बिजली उपकेंद्रों पर पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं, जो 24 घंटे निगरानी रखेंगे।

डीएम ने कहा कि इस फैसले से बिजली सेवाएं और ज्यादा सुरक्षित और बेहतर होंगी। इसके साथ ही लोगों को बिना किसी रुकावट के बिजली मिल सकेगी। उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारी भी बिना किसी भय के फाल्टों को बेहतर तरीके से ठीक कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें:

लखनऊ के जिन उपकेंद्रों पर पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं, उनमें लौलाई, शिवपुरी चिनहट, उतरेटिया, अंबेडकर उपकेंद्र, एफसीआई, बनी, गहरू, सरोसा-भरोसा, राजाजीपुरम ओल्ड व न्यू, आरडीएसओ, दुबग्गा, इंजीनियरिंग कॉलेज, न्यू कैंपस, जीपीआरए, अहिबरनपुर, विकासनगर, अपट्रॉन, नूरबाड़ी न्यू, व ओल्ड, विक्टोरिया, राधा ग्राम, चौपटिया, हुसैनगंज, पुरनिया, जीएसआई आदि नाम शामिल हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Fire NOC के बिना नहीं पास होगा भवन का नक्शा, LDA ने लागू किए ये सख्त नियम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button