Lucknow City

फंदे पर झूलती मिली रूबी, पीछे छूटे सवाल : आत्महत्या या रची गई साजिश?

लखनऊ के निगोहां इलाके में हुई घटना, ससुराल पक्ष ने बताया आत्महत्या, टूटी चूड़ियों और हालात पर उठे सवाल, मायके वालों का हंगामा, पति हिरासत में

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 15 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के नन्दौली गांव में मंगलवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव घर के बरामदे में पंखे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। इस घटना को ससुराल पक्ष आत्महत्या बता रहा है तो मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया।

मृतका की पहचान नन्दौली निवासी सूरज रावत की पत्नी रूबी (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना रात करीब एक बजे मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतका का पति सूरज मंगलवार शाम करीब 5 बजे पड़ोसी गांव जमुरिया में एक शादी समारोह में लकड़ी काटने गया था। रात करीब 9:30 बजे उसने पत्नी से फोन पर बात की थी और दो घंटे में घर लौटने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-15 at 11.00.49 AM

बताया जा रहा है कि जब सूरज देर रात घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को बरामदे में फंदे से लटका पाया। उसने तुरंत शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवारजनों के मुताबिक रूबी का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व हुआ था। संतान न होने के कारण वह मानसिक तनाव में रहती थी। दंपत्ति का इलाज भी चल रहा था। ससुराल पक्ष का दावा है कि इसी अवसाद के चलते उसने आत्महत्या की।

WhatsApp Image 2026-04-15 at 11.00.31 AM

हालांकि, मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने इस दावे को खारिज करते हुए हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि घटनास्थल पर टूटी चूड़ियां मिलीं जो किसी संघर्ष की ओर इशारा करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रूबी के साथ पहले मारपीट की गई और बाद में उसे फंदे पर लटकाया गया। इस संबंध में उन्होंने निगोहां थाने में लिखित तहरीर भी दी है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत, छह-सात लोग घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button