Lucknow City

मोदी सरकार के 12 साल पूरे…लखनऊ के मंदिरों में भाजपा नेताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राज्यसभा सांसद बृजलाल और विधायक डॉ नीरज बोरा ने देश की निरंतर प्रगति एवं पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की

लखनऊ, 10 जून 2026:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसी के साथ ही पीएम मोदी सबसे अधिक दिन तक अपनी सेवा देने वाले पहले प्रधानमंत्री बने। इसी अवसर पर भाजपा की उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। इसी क्रम में आज लखनऊ में भाजपा नेताओं ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और विकसित भारत-2047 के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराते हुए देश की निरंतर प्रगति की प्रार्थना की।

राज्यसभा सांसद बृजलाल चिनहट स्थित इमली बांध बाबा मंदिर पहुंचे और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व के लिए प्रार्थना की। वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिल्ली स्थित शुभ विनायक मंदिर में विशेष अनुष्ठान कर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

ये भी पढ़ें:

12 Years of Modi Govt Special Prayers in Lucknow (1)

भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भी विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की मौजूदगी में पूजा-अर्चना हुई। इसके साथ ही निरालानगर स्थित हनुमान मंदिर में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने पूजा में भाग लिया।

डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत-2047 का संकल्प देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  BSc की परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए काल बना डंपर... एक की मौत, दूसरा घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link