Entertainment

‘भूत बंगला’ का गाना ‘ओ सुंदरी’ रिलीज…अक्षय व वामिका की केमिस्ट्री ने बनाया माहौल

रिलीज से ठीक पहले मेकर्स ने पेश किया डांस नंबर, प्रीव्यू 16 अप्रैल की रात से शुरू, गाने में ब्राइडल लुक में दिखीं मिथिला, म्यूजिक और बीट्स पर फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, 15 अप्रैल 2026:

फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। इसका नया गाना ‘ओ सुंदरी’ जारी किया गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अच्छी हलचल दिख रही है। गाने में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की डांस केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है।

गाने में मिथिला पालकर ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं स्टेज पर अक्षय और वामिका की एनर्जी भरी परफॉर्मेंस दिखती है। गाने में एक तरफ भाई-बहन का हल्का इमोशनल टच है, तो दूसरी तरफ डांस और मस्ती का माहौल भी बना हुआ है। ‘ओ सुंदरी’ को विशाल मिश्रा, नकाश अजीज और अंतरा मित्रा ने आवाज दी है। म्यूजिक प्रीतम का है और बोल कुमार ने लिखे हैं। रिलीज के साथ ही गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी, जबकि इसका पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू होगा। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने इसे हॉरर कॉमेडी बताया था। उनके मुताबिक यह फिल्म उनकी पुरानी फिल्मों से अलग टोन में है और इसमें सस्पेंस के साथ फन भी देखने को मिलेगा।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव नजर आएंगे। निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि प्रोडक्शन में अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर जुड़े हैं।

READ MORE 

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP के किसानों को ‘डबल इंजन’ का सहारा : 9 साल में रिकॉर्ड भुगतान और दोगुनी रफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link