Varanasi

ग्राहक बनकर हुक्का बार में घुसे… धुएं में चल रहा था नशे का खेल, 16 युवक दबोचे

एसओजी और सिगरा पुलिस ने देर रात दो ठिकानों पर एक साथ की कार्रवाई, पुलिस पहुंचते ही हुक्काबार के संचालक पिछले दरवाजे से फरार हुए मौके से बड़ी मात्रा में फ्लेवर टोबैको और हुक्के बरामद

विकास गोंड

वाराणसी, 25 मई 2026:

सिगरा इलाके में अवैध तरीके से चल रहे दो हुक्काबार पर पुलिस ने छापेमारी कर 18 लोगों को हिरासत में लिया। कार्रवाई एसओजी और सिगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। दोनों ठिकानों से हुक्का, फ्लेवर टोबैको समेत नशे में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस ने महमूरगंज स्थित एक होटल के बेसमेंट में चल रहे हुक्काबार पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई से पहले सिपाहियों को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया। पुलिस टीम पहुंचते ही संचालक पीछे के रास्ते से भाग निकले। मौके से एक कर्मचारी को पकड़ा गया। यहां 13 युवक हुक्का पीते मिले।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-25 at 12.57.45 PM

इसके बाद पुलिस टीम ने आकाशवाणी तिराहे के पास एक रेस्टोरेंट में छापा मारा। यहां भी अवैध रूप से हुक्काबार संचालित होता मिला। पुलिस ने संचालक बाबू समेत दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। यहां दो युवक नशा करते पकड़े गए।

छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। कई युवक टेबल छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने गेट पर ही सभी को रोक लिया। पूछताछ के बाद नशे की हालत में मिले लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। पुलिस को दोनों ठिकानों से भारी मात्रा में फ्लेवर टोबैको, हुक्के और दूसरी नशीली सामग्री बरामद हुई है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  ऑनलाइन सट्टे का खेल बेनकाब... IPL पर करोड़ों का दांव लगाने वाले गिरोह के 13 सदस्य गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button