Gorakhpur

कौन खराब कर रहा सांसद रविकिशन की इमेज ? निजी सचिव पहुंचे थाने… पुलिस ने शुरू की जांच

सांसद के निजी सचिव की शिकायत पर रामगढ़ताल थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे पोस्ट किए जा रहे थे, सांसद की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश का आरोप, साइबर सेल अब अकाउंट संचालकों की पहचान और पोस्ट की लोकेशन खंगाल रही

गोरखपुर, 26 मई 2026:

भोजपुरी अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट डालने के मामले में रामगढ़ताल थाना पुलिस ने तीन इंटरनेट मीडिया अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच साइबर सेल के साथ पुलिस टीम कर रही है।

इस मामले में सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी ने तहरीर थाने में तहरीर दे दी है। शिकायत में कहा गया है कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झूठी और निराधार बातें फैलाकर सांसद की राजनीतिक और सामाजिक छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि इससे समर्थकों की भावनाएं भी आहत हुई हैं।

तहरीर में गोरखपुर वाले मिश्रा जी, लकी टाक और एस संध्या नाम के सोशल मीडिया अकाउंट का जिक्र किया गया है। आरोप है कि इन अकाउंट से लगातार ऐसे पोस्ट और बयान साझा किए गए, जिनसे विवाद का माहौल बना।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मानहानि और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल यह पता लगाने में जुटी है कि पोस्ट कहां से अपलोड किए गए और संबंधित अकाउंट कौन चला रहा था। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  गोरखपुर को मिला एक और खूबसूरत ठिकाना... लाखों टन कूड़े के ढेर से पिकनिक स्पॉट बना एकला बांध

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link