Barabanki City

रील का शौक : अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ‘हीरोगिरी’… निरीक्षण के स्टाइल पर जांच का झटका

मदरसा निरीक्षण के दौरान शूट किए गए वीडियो शासन तक पहुंचने के बाद जांच तेज, कई रीलों में नाबालिग बच्चों की तस्वीरें इस्तेमाल होने का मामला भी सामने आया, डीएम के निर्देश पर गठित कमेटी पूरे प्रकरण की पड़ताल में जुटी

बाराबंकी, 27 मई 2026:

बाराबंकी में तैनात जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा सोशल मीडिया पर बनाई गई रीलों को लेकर जांच के घेरे में आ गए हैं। आरोप है कि मदरसों के निरीक्षण को उन्होंने फिल्मी अंदाज में शूट करवाया। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में वह कमर में रिवाल्वर लगाए, सुरक्षाकर्मियों के साथ स्टाइल में चलते नजर आ रहे हैं।

मामला तब तूल पकड़ गया जब उनकी कई रीलें शासन तक पहुंचीं। बताया जा रहा है कि संजय मिश्रा के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लाख 80 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। शिकायत मिलने के बाद डीएम ईशान प्रताप सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच सीडीओ अन्ना सुधन को सौंपी गई है।

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि कुछ वीडियो में नाबालिग बच्चों की फुटेज का इस्तेमाल किया गया है। नियमों के मुताबिक बच्चों की तस्वीर या वीडियो बिना अनुमति सार्वजनिक नहीं किए जा सकते। इसी बिंदु को जांच में अहम माना जा रहा है। बताया गया कि बहराइच के एक शिकायतकर्ता ने शासन को पत्र भेजकर पूरे मामले की शिकायत की थी। उसी के आधार पर जांच शुरू हुई है। जांच कमेटी अलग-अलग वीडियो और उनके कंटेंट की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें:

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि जिस वीडियो को लेकर विवाद हो रहा है, वह बाराबंकी जिले का नहीं है। वहीं सीडीओ अन्ना सुधन ने बताया कि कुछ रीलों में बच्चों की तस्वीरों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  कार में बैठकर बेचता था नशीला कोडीन सिरप... पुलिस ने दबोचा, लखनऊ की फर्म देती थी सप्लाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button