Uttarakhand

धामी ने हेलीपैड पर सुनीं जनसमस्याएं… किसानों को न हो कोई परेशानी, अधिकारियों को दी ये चेतावनी

मुख्यमंत्री ने जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं सीसीसमस्याएं, जनसुनवाई में विकास कार्यों, सड़क, बिजली, पानी व किसानों से संबंधित रहीं शिकायतें, अधिकारियों को प्राथमिकता पर समस्याएं निपटाने का दिया आदेश

योगेंद्र मलिक

ऊधमसिंह नगर, 27 मई 2026ः

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा दौरे के बाद लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई के दौरान विशेष रूप से किसानों से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराएं। इसमें कोई हीलाहवाली न हो। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी राज्य की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और किसानों की जरूरतों का समय पर समाधान किया जाना आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-27 at 2.04.20 PM

जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने विभिन्न विकास कार्यों, सड़क, बिजली, पानी और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को सीएम धामी के सामने रखा। लोगों ने कहा कि अगर समय से इन समस्याओं का निस्तारण हो जाए तो बहुत राहत मिलेगी। लोगों की सारी परेशानियां सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सीटीजाए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शासनी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बजट सत्र : धामी का सरकार की उपलब्धियों पर जवाब, कहा...1.11 लाख करोड़ का बजट विकास का रोडमैप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button