Delhi

दिल्ली : कीर्ति नगर फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग के कारण दम घुटने से 2 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 3 नबंवर 2024

दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में रविवार को एक फर्नीचर फैक्ट्री और गोदाम में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई, जानकारी के मुताबिक बीती रात लकड़ी के सामान में आग लगने के बाद कमरे में दम घुटने से 2 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये दोनों कमरे के अंदर सो रहे थे और आग लगने के बाद कमरे से बाहर नहीं निकल पाए, जिसके कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ निवासी अतुल राय और बिहार के गया निवासी नंद किशोर दुबे के रूप में की गई। राय उसी परिसर में मजदूरी करता था और वहीं सोता था, जबकि नंद किशोर रिक्शा चालक के रूप में काम करता था।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 4.30 बजे कीर्ति नगर इलाके के थाने में डब्ल्यूएचएस कीर्ति नगर में दो नंबर की इमारतों की छतों पर आग लगने की सूचना मिली।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आग बुझाने के लिए दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। परिसर की जांच की गई तो पता चला कि छत का कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने कहा कि इसे जबरन खोला गया और पाया गया कि दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें:

अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण का पता लगाने के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम को मौके पर बुलाया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गाजियाबाद में घरेलू झगड़े के बाद पति ने की आत्महत्या, दिल्ली में मौत की खबर सुन पत्नी ने भी किया सुसाइड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link