Ho Halla SpecialReligious

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

लखनऊ, 12 फरवरी 2025:

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार सुबह लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। वे ब्रेन हेमरेज के चलते पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने सुबह सात बजे अंतिम सांस ली।

आचार्य सत्येंद्र दास वर्ष 1993 से श्रीरामलला की सेवा और पूजा-अर्चना कर रहे थे। उनके निधन से अयोध्या के संत समाज और श्रद्धालुओं में शोक की लहर है।

सीएम योगी ने अस्पताल पहुंच जाना था हाल

आचार्य सत्येंद्र दास को गत 3 फरवरी को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) में उनका इलाज चल रहा था। पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमान के अनुसार डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कुछ दिन पहले अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जानने पहुंचे थे।

Advertisement

राममंदिर ट्रस्ट और संत समाज ने जताया शोक

उधर, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय सहित मंदिर प्रबंधन से जुड़े अन्य लोगों ने आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अयोध्या के मठ-मंदिरों में भी शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें  जनता से संयम की अपील क्यों? मायावती का मोदी सरकार पर हमला, बोलीं- देश पर गहरा रहा आर्थिक संकट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link