Lucknow City

हादसे के बाद सड़क पर पड़े रहे घायल बाइक सवार…लगा जाम, एक की मौत, दो की जान बची

शिवगढ़ से तिलक समारोह में जा रहे थे बाइक सवार, घायलों को सीएचसी पहुचाया गया, डाले का चालक हादसे के बाद मौके से फरार

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 14 मई 2026:

मोहनलालगंज में नगराम-निगोहां मार्ग पर रामपुर गांव के पास तेज रफ्तार डाले ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। घायलों के सड़क पर पड़े रहने से कुछ समय के लिए जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। बताया गया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था वहीं डाले का चालक हादसे के बाद फरार हो गया।

रायबरेली जनपद के शिवगढ़ क्षेत्र के केसर खेड़ा निवासी राजकिशोर का बेटा मान सिंह (28) बरजोर खेड़ा शिवगढ निवासी अपने साथियों वीरेंद्र उर्फ विजय बहादुर व मुन्नू के साथ बरजोर खेड़ा निवासी सियाराम की बेटी सोनम के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। तीनों एक ही बाइक से नगराम की ओर से निगोहां के हरबंश खेड़ा की तरफ आ रहे थे।

ये भी पढ़ें:

रामपुर गांव के पास रात करीब आठ बजे नगराम की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डाले ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे मान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद तीनों कुछ देर तक सड़क पर ही घायल अवस्था में पड़े रहे। इससे मार्ग पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज भेजा। इसके बाद जाम खुल सका।

पुलिस के अनुसार, बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। तेज रफ्तार डाले का चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। वाहन के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। घायलों की मदद से मृतक व उनके परिवारीजनों को सूचना दी गई।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  चौखट लांघकर बनीं सेहत की रक्षक : कानपुर देहात की श्वेता ने 'पशु सखी' बन लिखी आत्मनिर्भरता की इबारत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link