विकास गोंड
वाराणसी, 14 मई 2026:
वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज के दो होनहार छात्र अंशु रजक और अभय कुमार दुबे का चयन भारतीय एथलेटिक्स टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 28 मई से 31 मई तक Hong Kong में होने वाली एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अंशु रजक और अभय कुमार दुबे 4+100 मीटर रिले स्पर्धा में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। एशिया के कई देशों के युवा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जहां भारतीय टीम से पदक की उम्मीद की जा रही है। दोनों खिलाड़ियों के चयन की खबर मिलते ही विकास इंटर कॉलेज में जश्न का माहौल बन गया। शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। खेल प्रेमियों ने इसे न सिर्फ कॉलेज, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव की बात बताई।
प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने कहा कि कॉलेज के इतिहास में यह पहला मौका है, जब एक साथ दो छात्रों का चयन भारतीय एथलेटिक्स टीम में हुआ है। फिलहाल अंशु रजक और अभय कुमार दुबे Sports Authority of India के Bengaluru स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष शिविर में मौजूद हैं।
दोनों खिलाड़ी Dr. Bhimrao Ambedkar Krida Sankul, बड़ा लालपुर में प्रशिक्षक डॉ. मंजूर आलम अंसारी की देखरेख में लगातार अभ्यास करते रहे हैं। डॉ. अंसारी ने बताया कि दोनों एथलीट बेहद मेहनती और अनुशासित हैं। उनकी रफ्तार और तालमेल भारतीय टीम के लिए अहम साबित हो सकती है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह और जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश यादव ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।






