CrimeUttar Pradesh

आगरा : ढोल नगाड़ों संग पहुंची पुलिस, गैंगस्टर का मकान किया कुर्क

मयंक चावला

आगरा, 30 नवंबर 2024:

यूपी के आगरा में पुलिस ढोल नगाड़ों के साथ एक गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क करने निकली तो देखने वाले उमड़ पड़े। पुलिस ने गैंगस्टर के बारे में ऐलान कराते हुए लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी। कार्रवाई के संबंध में एक पोस्टर भी लगाया।

यह कार्रवाई मंटोला क्षेत्र के मुंडापाड़ा ढोलीखार निवासी मो. इमरान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई। पुलिस ने गैंगस्टर के करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बने दो मंजिला मकान को कुर्क कर लिया है।

ये भी पढ़ें:

अपराध करके बनाया एक करोड़ का मकान

Advertisement

डीसीपी सूरज राय ने बताया कि इमरान थाना हरीपर्वत में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के केस में नामजद था। इसने गैंग के साथ मिलकर कई अपराध करके संपत्ति अर्जित की थी।
इसकी संपत्ति को कुर्क करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल पहले कोतवाली में एकत्र हुआ। इसके बाद पुलिस बल इमरान की संपत्ति को कुर्क करने के लिए ढोल नगाड़ा बजाते हुए पहुंचा। कुर्की की कार्रवाई के दौरान कई अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें  IPL 2026 : पंजाब के 200 रन भी नहीं बचा सके मैच, तिलक की धांसू पारी से मुंबई की धमाकेदार जीत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link