Hardoi City

रंग लगाने पर गुस्साई चाची ने बुलाई पुलिस… आहत युवक ने कर ली खुदकुशी

शहर के चौहान थोक पूर्वी मोहल्ले की घटना, पुलिस ने मौके पर आकर विवाद में करा दिया था समझौता, पुलिस के जाने के बाद युवक खेत की ओर गया और फांसी लगा ली

हरदोई, 5 मार्च 2026:

शहर में होली पर्व के दौरान रंग लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के चौहान थोक पूर्वी मोहल्ले की है। युवक का विवाद पड़ोस में ही रहने वाली चाची से हुआ था। होली के दिन बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।

मोहल्ले में रहने वाला मनीष (22) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। उनके बड़े भाई मुकेश के मुताबिक मनीष को शराब पीने की आदत थी। बुधवार दोपहर उन्होंने पहले शराब पी और उसके बाद पड़ोस में रहने वाली एक चाची को रंग लगाने पहुंच गए। रंग लगाने के दौरान चाची ने इसका विरोध किया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख महिला ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने त्योहार को देखते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।

परिजनों के अनुसार विवाद के बाद मनीष नाराज होकर घर से निकल कर खेत की ओर चला गया उनका खेत घर से करीब आधा किलोमीटर दूर है। कुछ समय बाद खेत के पास लगे पेड़ पर मनीष का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों ने शव देखकर पहचान की और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मनीष तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और अभी अविवाहित था।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हे की गई जान...पिता समेत चार बाराती घायल, ऐसे हुआ हादसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button