Uttar Pradesh

बिना अनुमति औरंगजेब का पुतला फूंकने पर बजरंग दल नेता समेत 19 पर मुकदमा

कानपुर,20 मार्च 2025

कानपुर में मुगल शासक औरंगजेब को लेकर सियासत गरमा गई है। बिना पुलिस की अनुमति के पुतला फूंकने पर बजरंग दल के नेता समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बजरंग दल नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मोतीझील स्थित शिवाजी की प्रतिमा के सामने औरंगजेब का पुतला फूंका था। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि इसके लिए अनुमति नहीं ली गई थी, जबकि कमिश्नरेट में शांति बनाए रखने के लिए बीएनएस की धारा 163 लागू है।

शांति भंग करने की आशंका को देखते हुए एसआई विपिन कुमार ने स्वरूप नगर थाने में बजरंग दल उत्तर जिला संयोजक रह चुके कृष्णा तिवारी, सुमित, अनिल, आलोक और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आदेश न मानने, हिंसा भड़काने और शांति भंग करने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री गौरांग ने बयान जारी कर बताया कि कृष्णा तिवारी बीते छह-सात माह से बजरंग दल में किसी भी पद पर नहीं हैं और यह कार्यक्रम संगठन की तरफ से आयोजित नहीं किया गया था।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  गोरखपुर:शहर में नहीं दिखेंगे आवारा कुत्तों के झुंड... आज सीएम करेंगे एबीसी सेंटर का शुभारंभ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link