Lucknow City

बैंकॉक फ्लाइट बनीं स्मगलिंग का जरिया… एयरपोर्ट पर 2.86 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड पकड़ी

बैंकॉक से आए यात्री के बैग में 12 वैक्यूम पैक पाउच मिले, ग्रीन चैनल पर एआईयू टीम ने दबोचा। चार दिन में दूसरी बड़ी बरामदगी के बाद एजेंसियां एयरपोर्ट से जुड़े ड्रग नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटीं

लखनऊ, 8 मई 2026:

लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट एक बार फिर ड्रग्स तस्करी का जरिया बन गई। एयर इंटेलिजेंस यूनिट एआईयू ने बुधवार रात करीब 2.86 करोड़ रुपए कीमत की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद कर एक यात्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंकॉक से एयर एशिया की फ्लाइट एफडी 146 से लखनऊ पहुंचा था।

एआईयू को पहले से इनपुट मिला था कि फ्लाइट से आने वाला एक यात्री बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर पहुंच सकता है। रात 10:35 बजे फ्लाइट उतरने के बाद ग्रीन चैनल पर संदिग्ध यात्री को रोका गया। इसके बाद उसके चेक इन बैगेज की गहन जांच की गई।

तलाशी में बैग के अंदर 12 पारदर्शी वैक्यूम पैक पाउच मिले। इनमें हरे रंग का फूलनुमा पदार्थ भरा था। शुरुआती जांच में इसे हाइड्रोपोनिक वीड यानी गांजा पाया गया। बरामद मादक पदार्थ का वजन करीब 2.859 किलोग्राम बताया गया है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-08 at 12.19.24 PM

अधिकारियों ने ड्रग्स जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि खेप किस नेटवर्क के जरिए लखनऊ लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं।

बैंकॉक रूट से हाइड्रोपोनिक वीड की लगातार तस्करी एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से विदेशी फ्लाइट्स से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है। चार दिन पहले भी इसी फ्लाइट से बड़ी खेप आई थी। 4 मई की रात डीआरआई ने बैंकॉक से आई इसी एयर एशिया फ्लाइट एफडी 146 के एक यात्री के पास से करीब 12 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इससे पहले करीब 15 दिन पहले ओमान एयरलाइंस की फ्लाइट से आए एक यात्री के बैग से 14.504 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड पकड़ी गई थी, जिसकी कीमत 14.50 करोड़ रुपए बताई गई थी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ में ‘स्मृतिका’ हुआ और भव्य : लेजर लाइट शो में जीवंत हुई भारतीय सेना की गौरवगाथा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button