Lucknow City

मलिहाबाद : 24 घंटे में दो युवकों की लाशें मिलीं मौतें…परिजनों को हत्या का शक

माल व रहीमाबाद थाना क्षेत्र में बाग में पेड़ से लटके मिले शव, माल क्षेत्र में परिजनों ने हत्या का केस दर्ज करने की मांग रखी, पुलिस असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कर रही इंतजार

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 6 दिसंबर 2025:

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद सर्किल के अंतर्गत माल व रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक ही दिन अलग-अलग जगहों पर दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक युवक का शव आम के बाग में पड़ा मिला, तो दूसरे का शव भी पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। दोनों ही मामलों में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में आत्महत्या की बात कही है।

पहला मामला माल थाना क्षेत्र के अमलौली गांव से जुड़ा है। यहां महेंद्र गुप्ता (30) निवासी ग्राम राजगढ़ का शव मिला है। वह पिछले दो दिन से लापता थे। शनिवार सुबह अमलौली गांव में अवधेश सिंह के आम के बाग में उनका शव मिला। उसके मुंह से झाग निकला था। पुलिस ने जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि महेन्द्र गुप्ता की आखरी बार अपने बहनोई से फोन पर बातचीत हुयी। जिसकी रिकॉर्डिंग भी मोबाइल में मिली है। रिकार्डिंग के अनुसार किसी बात को लेकर महेंद्र काफी तनाव में है।

ये भी पढ़ें:

परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं है इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। मौके पर भारी हंगामा हुआ और परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। माल थाना प्रभारी नवाब अहमद ने बताया, “वायरल ऑडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलते ही उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच चल रही है।

Advertisement

वही दूसरी वारदात रहीमाबाद थाना क्षेत्र के गहदों गांव में हुयी। यहां के सुभाष (22) का शव गांव के पास आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। सुभाष शुक्रवार शाम अपने डाला वाहन को भाड़े पर देने की बात कहकर घर से निकले थे। शनिवार सुबह खेतों में गए ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
घटना स्थल से मृतक का डाला वाहन और शराब का एक पाउच बरामद हुआ है।

रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिगुणायत ने बताया, प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। दोनों थाना क्षेत्र की सीमाएं आपस में सटी है और दोनों शव आम के बागों में ही मिले हैं। महज 24 घंटे के अंदर दो युवकों की मौत से पूरे मलिहाबाद सर्किल में चर्चा फैली रही। कुछ लोग इसे संयोग बता रहे हैं तो कुछ लोग गहरी साजिश की आशंका जता रहे हैं।

ये भी पढ़ें  UP में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव : कांग्रेस ने 5 प्रत्याशी उतारे, सभी 11 सीटों के लिए ये ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link