Barabanki City

मैट्रेस खरीदने शोरूम में ग्राहक बनकर घुसे, व्यापारी को उलझाया, काउंटर से साफ कर दिया 50 हजार

शहर के बीच व्यस्त बाजार में धनोखर चौराहे पर हुई वारदात, महिला-पुरुष ने गद्दा दिखाने के बहाने कारोबारी को नीचे भेजा, तीसरा साथी काउंटर की दराज खंगालता रहा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

बाराबंकी, 10 सितंबर 2026:

यूपी के बाराबंकी जिले में एक फर्नीचर शोरूम में तीन लोगों ने ग्राहक बनकर 50 हजार रुपये पार कर दिए। महिला व पुरुष गद्दा (मैट्रेस) खरीदने के बहाने शोरूम में पहुंचे थे। उन्होंने कारोबारी को गद्दा दिखाने में उलझाया, इसी दौरान उनका तीसरा साथी काउंटर के पास पहुंचा और कपड़े में लपेटकर रखे 50 हजार रुपये निकाल ले गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

गद्दा दिखाने के बहाने नीचे ले गए

शहर के धनोखर चौराहा स्थित मैट्रेस व फर्नीचर शोरूम का संचालन अजय भान सिंह करते हैं। उनका कहना है कि दोपहर के समय एक महिला व पुरुष शोरूम में आए। दोनों ने गद्दा दिखाने को कहा। कारोबारी उन्हें गद्दा दिखाने के लिए नीचे तल पर ले गया। पुरुष भी उसके साथ नीचे चला गया, जबकि महिला सीढ़ियों पर खड़ी रही।

ये भी पढ़ें:

काउंटर पर पहुंचा तीसरा साथी

Advertisement

इसी दौरान हरी टी-शर्ट पहने एक तीसरा व्यक्ति शोरूम में आया। उसने काउंटर के पास रखी दराजों को चेक करना शुरू कर दिया। मौका मिलते ही उसने एक दराज में कपड़े में लपेटकर रखे 50 हजार रुपये निकाले और वहां से चला गया।

पिता से चार हजार रुपये लेने का बनाया बहाना

कुछ देर बाद महिला व पुरुष ने कारोबारी से कहा कि उनके पिता धनोखर चौराहे पर खड़े हैं। पुरुष ने महिला से पिता के पास जाकर चार हजार रुपये लाने को कहा। महिला पैसे लेने के नाम पर बाहर चली गई। इसके कुछ देर बाद पुरुष ने अपना मोबाइल चार्ज न होने की बात कही और चार्जर लेने के बहाने शोरूम से निकल गया।

हिसाब मिलाने पर पता चली चोरी

शाम को अजय भान सिंह ने शोरूम का हिसाब मिलाया तो 50 हजार रुपये नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक कराई। फुटेज में तीनों लोग शोरूम में आते दिखाई दिए। कैमरे में दराज से रुपये निकालने की पूरी घटना भी रिकॉर्ड थी।

112 पर सूचना देने के बाद पहुंची पुलिस

अजय भान सिंह ने रात में ही 10 बजे डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। पीआरवी मौके पर पहुंची। कारोबारी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई। पुलिस ने कैमरे की फुटेज भी अपने कब्जे में ली। फिलहाल व्यस्त बाजार में धनोखर चौराहे पर हुई इस घटना से व्यापारी चिंतित हैं

ये भी पढ़ें  Barabanki Missing Case: एक घर से पत्नी निकली तो दूसरे से पति, परिवार पहुंचे कोतवाली

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link