Sports

गेंद पर लगाया थूक तो एक्शन लेगी BCCI, बदल गए हैं क्रिकेट के ये नियम

11 अक्टूबर,2024

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट के नियमों में बदलाव किया है. अगर कोई खिलाड़ी गेंद पर लार लगाता है तो इसको लेकर एक्शन किया जाएगा. वहीं रिटायर्ड हर्ट होने वाले खिलाड़ी को दोबारा खेलने का मौका नहीं मिलेगा. उसे आउट माना जाएगा. बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी 2024 के नए सीजन से ठीक पहले ये बदलाव किए हैं. लेकिन इन नियमों को लेकर भी शर्त रखी गई है.

क्रिकबज़ की एक खबर के मुताबिक बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के रिटायर्ड हर्ट होने को लेकर नियम बदल दिया है. अगर अब कोई भी खिलाड़ी चोट की वजह से मैदान से बाहर जाता है तो उसे तुरंत आउट मान लिया जाएगा. लिहाजा वह दोबारा बैटिंग के लिए मैदान पर नहीं आ सकेगा. इसका विरोधी टीम की सहमति से कोई लेना-देना नहीं होगा. बीसीसीआई ने राज्य टीमों को प्रेस रिलीज भेजी है. इसमें सभी बदले हुए नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया है.

गेंद में लगाई लार तो लिया जाएगा एक्शन –

ये भी पढ़ें:

कोविड 19 की महामारी के बाद क्रिकेट में भी कई बदलाव दिखे. इसके बाद से ही टीमों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लार को लेकर सावधानी बरतना शुरू कर दिया था. अब बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट में कठोर नियम लेकर आ गई है. अगर कोई भी खिलाड़ी गेंद में लार लगाता है तो उस पर पेनल्टी लगाई जाएगी. इसके साथ ही गेंद को तुरंत बदल दिया जाएगा.

Advertisement

रन रोकने के नियम में भी हुआ बदलाव –

रन रोकने के नियम में भी बदलाव किया गया है. बदले हुए नए नियम के मुताबिक जब बैटर क्रॉस करने के बाद रन रोकने का फैसला करते हैं तो ओवरथ्रो से बाउंड्री मिलती है. ऐसी स्थिति में फिर से क्रॉस करने से पहले केवल बाउंड्री मानी जाएगी. लिहाजा उसे चार रन ही मिलेगा.

ये भी पढ़ें  मुश्किल में फंसे बांग्लादेशी क्रिकेट स्टा शाकिब अल हसन, चेक बाउंस मामले में अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link