Bihar

Bihar Bypoll: बिहार उपचुनाव में मंत्री ओमप्रकाश राजभर की एंट्री, रामगढ़ और तरारी में उतारे प्रत्याशी

पटना, 27 अक्टूबर, 2024

बिहार विधानसभा की चार सीटों पर होने वाले उप चुनाव में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी इंट्री की है। राजभर ने अपनी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बैनर तले रामगढ़ और तरारी सीट से अपने उम्मीदवारों को उतारा है।

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने बताया कि उनकी पार्टी बिहार में बड़ी शक्ति बनने जा रही है। बिहार के तमाम धर्मों और वर्गों का उनकी पार्टी का समर्थन मिल रहा है। सुभासपा ने तरारी सीट से नीलू देवी और रामगढ़ सीट से घूरे लाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। पीयूष मिश्रा ने बताया कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बिहार के नवादा में 27 अक्तूबर को बड़ी रैली करेंगे। पार्टी के 22वें स्थापना दिवस के मौके पर इस महिला जागरूकता महारैली का आयोजन किया जा रहा है।

पीयूष मिश्रा ने बताया कि बिहार में उनकी पार्टी तेजी से अपना जनाधार बढ़ा रही है। बिहार में करीब 36 ऐसे जिले हैं, जहां उनकी पार्टी अपने संगठन को स्वरूप दे चुकी है। बिहार को लेकर उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की खास योजना है। उन्होंने इसकी पूरी तैयारी कर रखी है। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव के वक्त भी राज्य में एआइएमआइएम, उपेंद्र कुशवाहा की तत्कालीन राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव की समाजवादी जनता दल, डॉक्टर संजय चौहान की जनवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने मिलकर ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट बनाया था। तब इस गठबंधन के संयोजक देवेंद्र प्रसाद यादव को बनाया गया था। हालांकि तब विधानसभा चुनाव में यह गठबंधन कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  बिहार के दरभंगा से राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा - डर के कारण जाति जनगणना पर सहमति जताई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link