Bihar

Bihar: इंस्टाग्राम पर प्यार, प्रेमिका ने मिलने के बुलाया तो ग्रामीणों ने प्रेमी का कर दिया ऐसा हाल

भागलपुर, 26 दिसंबर, 2024

गोपालगंज का एक प्रेमी इंस्टाग्राम पर मिली प्रेमिका से रात के वक्त मिलने भागलपुर पहुँच गया, लेकिन प्रेम में उठाया गया ये कदम उसके लिए भारी पड़ गया, गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी, अब प्रेमी अस्पताल भर्ती है, यह घटना भागलपुर जिले के सुल्तानगंज की है, जहां गोपालगंज के एक लड़के को सोशल मीडिया पर प्यार करना महंगा पड़ गया, वह अपनी प्रेमिका से मिलने भागलपुर के सुल्तानगंज उसके गांव पहुँच गया, लेकिन उसकी बदनसीबी थी कि ग्रामीणों ने उसे लड़की से मिलते रंगे हाथों पकड़ लिया, फिर क्या था लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।

सुल्तानगंज थाना की पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया है, दरअसल यह युवक गोपालगंज जिले के जादवपुर थाना क्षेत्र के सिरहुवा गांव का रहने वाला है, उसने बताया कि एक साल पहले मुझे इंस्टाग्राम पर सुल्तानगंज की एक लड़की से संपर्क हुआ, फिर दोनों के बीच रोजाना लंबी बातें होने लगी, बातचीत में ही दोनों को एक दूसरे से प्रेम भी हो गया, अलग-अलग जगह पर कई दफा उन दोनों की मुलाकात भी हुई।

फिर एक दिन लड़की ने लड़के से कहा कि तुम सुल्तानगंज आकर मुझसे मिलो, फिर हम दोनों घर से भाग कर कहीं जाकर शादी कर लेंगे, इसी बात पर लड़का सुल्तानगंज उसके गांव पहुंच गया, रात के वक्त ही उससे मिलने उसके घर चला गया, दोनों को एक दूसरे से मिलते ग्रामीणों ने पकड़ लिया, आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

ग्रामीणों को उग्र होता देख लड़का वहां से भागने लगा लेकिन लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और फिर जमकर पिटाई कर दी। घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया, और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया कि मारपीट में लड़का घायल हो गया, उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  प्रशांत किशोर की 'जन सुराज' बैठक में विवाद, प्रत्याशी चयन पर झगड़ा, कुर्सियों का टूटा ढेर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link