Uttar Pradesh

गंगा में पलटी नाव, लाइफ जैकेट व फौरन मदद से श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाया

वाराणसी, 31 जनवरी 2025:

यूपी के वाराणसी जिले में गंगा नदी में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दशाश्वमेध घाट के सामने
एक मोटर बोट और एक नाव की टक्कर हो गई, जिससे छोटी नाव गंगा में डूबने लगी। जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर छोटी नाव पर सवार श्रद्धालुओं को बड़ी नाव में शिफ्ट किया। सभी पर्यटक सुरक्षित है।

बताया गया कि अस्सी घाट से छह सवारियों को बैठाकर एक छोटी मोटर बोट मणिकर्णिका घाट से लौट रही थी। तभी उसकी बड़ी मोटर बोट से टक्कर हो गई, जिसमें उड़ीसा के तमाम श्रद्धालु बैठे हुए थे। टक्कर से छोटी नाव का बैलेंस बिगड़ गया और वह डूबने लगी। जल पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने छोटी नाव में सवार लोगों को डूबने से बचा लिया गया। लाइफ जैकेट पहनने व फौरन मदद मिलने से हादसा गम्भीर होने से बच गया।

लाइफ जैकेट नहीं पहनी तो सीज होगी नाव

ये भी पढ़ें:

घटना की सूचना पर वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। जल पुलिस प्रभारी ने बताया कि दोनों बोट के नाविक मालिकों पर कार्रवाई की जा रही है। सभी घाटों पर अनाउंसमेंट कराया जा रहा है कि क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाएं और सभी को लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से पहनाएं। अगर कोई भी नाव में बिना लाइफ जैकेट के सवारी बैठाए दिखा तो उसकी नाव सीज की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बीते एक साल में एयरलाइंस को करीब 1,000 फर्जी बम धमकियां मिलीं, 256 पर एफआईआर दर्ज की गईं !

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link