Lucknow City

लखनऊ में बुलडोजर एक्शन : चिनहट-काकोरी में 15 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, गोमतीनगर में मैरिज लॉन व कॉमर्शियल निर्माण सील

अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण का अभियान जारी, उर्मिला सिटी व विंध्यवासिनी कालोनी समेत 155 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

लखनऊ, 18 मार्च 2026:

राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का बुलडोजर अभियान लगातार जारी है। एलडीए की प्रवर्तन टीमों ने चिनहट और काकोरी क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 15 अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। दिनभर चली इस कार्रवाई में करीब 155 बीघा क्षेत्रफल में किए गए अवैध विकास कार्यों को मिट्टी में मिला दिया गया। वहीं गोमती नगर विस्तार में एक अवैध मैरिज लॉन और एक व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026-03-18 at 12.00.35 AM

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि चिनहट के जुग्गौर क्षेत्र में करीब 45 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही उर्मिला सिटी और विंध्यवासिनी कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया गया। इसके अलावा प्रदीप पाठक, सुनील यादव, शिव शक्ति यादव, मधुरेश श्रीवास्तव व अन्य द्वारा लगभग 35 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही चार अन्य अवैध प्लॉटिंग पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें:

इसी क्रम में गोमती नगर विस्तार के खरगापुर में अभिषेक यादव द्वारा लगभग 1000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाए जा रहे आमंत्रण मैरिज लॉन को सील कर दिया गया। वहीं छोटा भरवारा में अनुराग वर्मा द्वारा करीब 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंड पर किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को भी सील किया गया।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-03-18 at 12.00.58 AM

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह के नेतृत्व में काकोरी के बरागांव क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया। यहां अवधेश कुमार, देवऋषि, अमित राजपूत, मोहम्मद जब्बार, रामाश्रय विलेश्वर, मिठाई लाल यादव और राजावंत स्टेट के प्रबंधक समेत अन्य लोगों द्वारा लगभग 75 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही 9 अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि बिना नक्शे पास कराए और नियमों के विपरीत होने वाले निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में पीएम मित्र पार्क : UP बनेगा टेक्सटाइल का हब, लाखों रोजगार का रास्ता तैयार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link