National

दिल्ली से लेकर बिहार तक बरसेंगे बादल, यूपी के 58 जिलों में अलर्ट; जानें-पहाड़ों पर कैसा रहेगा आज मौसम

दिल्ली, 3 मई 2025:

देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से कुछ राज्यों में बारिश और आंधी ने गर्मी से राहत दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 मई के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें दिल्ली और यूपी-बिहार सहित कई अन्य राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 26°C रह सकता है।

उत्तर प्रदेश के 58 जिलों में बारिश हो सकती है। इन जिलों में अंबेडकर नगर, अमेठी, आजमगढ़, बहराइच, बलिया और गोरखपुर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी के साथ थोड़ी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 24°C रह सकता है।

ये भी पढ़ें:

राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में तेज गर्मी हो सकती है, जहां तापमान 42°C तक पहुंच सकता है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है।

बिहार में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट है, जहां पटना, गया और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 23°C रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है।

ये भी पढ़ें  सीएम ने गोरखपुर को सौंपी हाईटेक फॉरेंसिक लैब, कहा...माडर्न पुलिस के लिए बनेगी गेम चेंजर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button