National

गुरु तेग बहादुर साहिब के बलिदान दिवस पर CM धामी पहुंचे गुरुद्वारा, मत्था टेका, संगत के बीच की लंगर सेवा

रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति-चिह्न भेंटकर किया सम्मानित, कहा कि गुरु साहिब का संदेश समाज को जोड़ने का करता है काम

देहरादून, 25 नवंबर 2025:

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेका, शबद कीर्तन में शामिल हुए और संगत के बीच लंगर सेवा कर सबका मन जीता।

कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी को स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर साहिब जी के अतुलनीय बलिदान को नमन करते हुए कहा कि वे धर्म, मानवता और नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

WhatsApp Image 2025-11-25 at 3.47.53 PM
 Guru Tegh Bahadur Sahib Gurdwara

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का संदेश प्रेम, एकता और भाईचारा आज भी समाज को जोड़ने का काम करता है। धामी ने बताया कि हेमकुंड साहिब यात्रा को सरल बनाने के लिए गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इससे लाखों सिख श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने यह भी कहा कि सिख समाज तक अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की सभी योजनाओं और लाभों को सुनिश्चित रूप से पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह साहनी, सचिव राजिंदर पाल सिंह चंडोक, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

Advertisement

ये भी पढ़ें  नगर निगम की नई पहल: सीनियर सिटीजन केंद्र बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link