Uttar Pradesh

मौसम से नुकसान पर बोले सीएम…चिंता न करें किसान, राहत राशि मिलेगी

लखनऊ, 18 अप्रैल 2025

यूपी में पांच दिन के भीतर दो बार खराब हुए मौसम में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ गंभीर हैं। उन्होंने किसानों से कहा है कि वो चिंता न करें अफसरों को सर्वे कर राहत पहुंचाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

अफसरों को सर्वे के निर्देश, सबकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर शुक्रवार की सुबह खराब हुए मौसम को लेकर किसानों को अपना संदेश दिया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कई जनपदों से आंधी-बारिश, ओलावृष्टि की सूचना मिली है, किंतु चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक प्रदेश वासी की सुरक्षा आपकी सरकार की प्राथमिकता है। आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात से प्रभावित जनपदों के अधिकारियों को क्षेत्र का सर्वे कर पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

मंडियों व खरीद केंद्रों पर गेहूं का सुरक्षित भंडारण होगा, जल निकासी के इंतजाम होंगे

Advertisement

जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करने तथा घायलों का समुचित उपचार कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही, अधिकारियों को वर्तमान में गतिमान गेहूं की सरकारी खरीद के दृष्टिगत मंडियों सहित सभी खरीद केंद्रों पर गेहूं के सुरक्षित भंडारण का पूरा ध्यान रखने एवं फसलों के नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि इस संबंध में अग्रेतर कार्यवाही हो सके। अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था प्राथमिकता पर करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में पार्क व्यू अपार्टमेंट्स का तोहफा : LDA बनाएगा 364 प्रीमियम फ्लैट, 7 मार्च से करें रजिस्ट्रेशन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link