Gorakhpur

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा…महंगाई काबू करने में सरकार फेल

महंगाई के मुद्दे पर सदर एसडीएम दफ्तर पहुंचकर की नारेबाजी, ब्लैक में गैस बिक्री पर कार्रवाई और दाम घटाने की रखी मांग

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 30 मार्च 2026:

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को गोरखपुर में विरोध प्रदर्शन किया। महंगाई के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता सदर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हाथों में झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने आम लोगों पर बढ़ते आर्थिक बोझ का मुद्दा उठाया।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं। मीडिया प्रभारी अनवर अली ने आरोप लगाया कि बाजार में गैस सिलेंडर ब्लैक में बिक रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस पर लगाम लगाने में नाकाम है। कांग्रेस नेता दिलीप निषाद ने कहा कि सरकार महंगाई को काबू करने में पूरी तरह फेल साबित हुई है, जबकि चुनाव के समय सस्ती गैस देने का वादा किया गया था।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-30 at 5.44.02 PM

अनिल सोनकर समेत अन्य नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द राहत नहीं मिली तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गैस सिलेंडर के दाम कम करने और ब्लैक में बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  होर्मुज स्ट्रेट पर टकराव की आहट : ट्रंप की डेडलाइन, ईरान ने दी ये चेतावनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button