Uttar Pradesh

गौशाला में मिला शावक… आसपास मादा तेंदुआ की आशंका से वन विभाग अलर्ट

मयंक चावला

आगरा, 23 अगस्त 2025 :

आगरा जिले के निबोहरा थाना क्षेत्र के धनौला कला स्थित गौशाला में एक तेंदुए का शावक मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर शावक को वन विभाग ने रेस्क्यू कर लिया है जबकि आसपास मादा तेंदुआ होने की आशंका से ग्रामीणों को अलर्ट कर टीमें सक्रिय हो गईं हैं।

ये भी पढ़ें:

दरअसल धनौला कला में मढैया हरलाल गौशाला संरक्षण केंद्र बना है। यहां पशुओं की निगरानी को सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। यहां शुक्रवार को अचानक गोवंशों में हलचल देखी गई तो पता चला कि कोई छोटा जानवर अंदर आया है। जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो यह तेंदुए का शावक निकला। सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया और शावक को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। विशेषज्ञ ने शावक को बोतल से दूध पिलाया और उसकी देखरेख कर रहे हैं।

Advertisement

वन विभाग का मानना है कि शावक की मां कभी भी अपने बच्चे की तलाश गांव में लौट सकती है। इसी आशंका से वन विभाग ने गांव में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनज़र गांव में वन विभाग की दो टीमें तैनात कर दी गई हैं, जो दिन-रात गश्त कर रही हैं। गांव में घटना को लेकर दहशत का माहौल है, लेकिन साथ ही राहत की बात यह है कि शावक को सुरक्षित पकड़ लिया गया है और अब वन विभाग शावक की मां के आने की स्थिति को ध्यान में रखकर अलर्ट मोड पर है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ मेट्रो को रफ्तार... चारबाग से बसंतकुंज तक दौड़ेगा 5801 करोड़ का ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link