Uttar Pradesh

मेरठ की फैक्ट्री में भीषण आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट, चार मजदूर घायल

अनमोल शर्मा

मेरठ, 21 अप्रैल 2025:

यूपी के मेरठ जिले के भावनपुर क्षेत्र स्थित जयभीमनगर की एक फैन बॉक्स बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया, जिससे चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही सीओ सदर देहात, इंस्पेक्टर भावनपुर और फायर सर्विस के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

हादसे में घायल मजदूरों की पहचान कुलदीप (30), जुनेद (25), सीता (46) और कश्मीरी (50) के रूप में हुई है। सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडर ब्लास्ट इतना तेज था कि इसकी आवाज आसपास के घरों में भी सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पूर्व बड़ा बदलाव : आरएन रवि बने नए राज्यपाल... 9 गवर्नर-एलजी बदले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link