Uttar Pradesh

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने देखा गोरखपुर स्टेशन का हाल…यूनियन नेताओं से भी मिले

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 19 जून 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले में गुरुवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रेलवे स्टेशन परिसर, क्रू लॉबी का निरीक्षण किया। चेयरमैन ने महाप्रबंधक के साथ नवनिर्मित भवन व अन्य इकाइयों का निरीक्षण कर बिहार सिवान के लिए रवाना हो गए।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार गुरुवार की सुबह यहां पहुंचे। स्पेशल ट्रेन से यहां आए चेयरमैन का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने प्लेटफार्म पर रेल यूनियन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक और अन्य आला अफसरों के साथ चेयरमैन सतीश कुमार ने डीजल लाबी और क्रू कंट्रोलर का निरीक्षण किया।

उन्होंने रेलवे स्टेशन के नव निर्मित भवन के निर्माण कार्य की जानकारी ली और गोरखपुर रेलवे स्टेशन का कोना कोना देखा। इसके बाद चेयरमैन बिहार प्रदेश के सिवान स्टेशन के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना हो गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें  श्रद्धालुओं की रिकार्ड संख्या से इतिहास रच रहा महाकुंभ, भीड़ नियंत्रण में छूट रहा पसीना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link