Uttar Pradesh

यूपी : उप निरीक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी… 12,333 अभ्यर्थी अगले दौर में पहुंचे

डीवी और पीएसटी के लिए मई के तीसरे हफ्ते में शुरू होगी प्रक्रिया, 15 लाख से ज्यादा युवाओं का इंतजार खत्म, 14 और 15 मार्च को चार पालियों में हुई थी परीक्षा, 4543 पदों पर चल रही है भर्ती प्रक्रिया

लखनऊ, 8 मई 2026:

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया। प्रदेश में 4543 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को चार पालियों में कराई गई थी।

भर्ती बोर्ड के मुताबिक इस प्रक्रिया के लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा में तय मानकों के आधार पर 12,333 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण यानी डीवी और पीएसटी के लिए सफल घोषित किया गया है।

बोर्ड ने बताया कि चयन प्रक्रिया नियमावली के मुताबिक पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी की गई। हर विषय में न्यूनतम 35 फीसदी अंक और कुल 50 फीसदी अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों में मेरिट और आरक्षण व्यवस्था के आधार पर अगले चरण के लिए चयन किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में भर्ती प्रक्रियाओं को तकनीक आधारित और समयबद्ध बनाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया भी तय समय सीमा के भीतर आगे बढ़ाई जा रही है। भर्ती बोर्ड के अनुसार डीवी और पीएसटी की प्रक्रिया मई के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगी। इसका विस्तृत कार्यक्रम जल्द बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button