CrimeUttar Pradesh

भदोही में निजी अस्पताल की दलित नर्स से छेड़छाड़, बाल पकड़कर घसीटा, आरोपी फरार

भदोही, 22 जून 2025

उत्तर प्रदेश के भदोही में एक निजी अस्पताल में नर्स के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस ने अस्पताल के एक एम्बुलेंस चालक के खिलाफ 22 वर्षीय नर्स के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी चालक की पहचान रोहित उर्फ मोहित के रूप में की गई है।

मामले में पुलिस ने बताया कि 5 जून को नर्स ड्यूटी के दौरान फोन कॉल पर थी, तभी रोहित उसके पास आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब नर्स ने इसका विरोध किया, तो उसने उसके बाल पकड़ लिए, और पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नर्स के कपड़ों के अंदर हाथ डालकर और अश्लील हरकतें करके भी उसका उत्पीड़न किया।

एसएचओ ने बताया कि नर्स की चीख सुनकर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और अन्य लोग वहां पहुंचे और उसे बचाया। उन्होंने रोहित को डांटा और उसे वहां से भगा दिया। एसएचओ ने बताया कि रोहित नियमित रूप से मरीजों को लेकर उस अस्पताल में आता है।

ये भी पढ़ें:

फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 76 (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नर्स और आरोपी दोनों दलित समुदाय से हैं। इस घटना के बाद पीडिता के परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं इस शर्मनाक घटना और महिलाओं के साथ बढ़ते छेड़छाड़ के मामले राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है।

 

 

ये भी पढ़ें  अयोध्या पहुंचे सजायाफ्ता आसाराम बापू, रामलला के किए दर्शन... सोशल मीडिया पर उठे ये सवाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link