Uttar Pradesh

गृह मंत्री पर अभद्र टिप्पणी का मामला, राहुल गांधी के खिलाफ अब 23 सितंबर को होगी सुनवाई

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 9 सितंबर 2025 :

यूपी के सुल्तानपुर जिले में स्थित एमपी/एमएलए की विशेष कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गवाह से वकील की जिरह हुई। इसके बाद कोर्ट में अगली सुनवाई की तारीख 23 सितंबर दे दी।

कोर्ट में चल रहे केस के दौरान मंगलवार को राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी शुक्ला ने गवाह से जिराह की। प्रकिया पूरी नहीं होने पर कोर्ट ने 23 सितंबर की तारीख सुनवाई के लिए नियत की है। बता दें कि कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। मिश्रा का आरोप था कि कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने की गई अभद्र टिप्पणी से वे आहत हुए थे। पांच साल तक कोर्ट में चली कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी की गैरहाजिरी पर दिसंबर 2023 में कोर्ट ने वारंट जारी किया। 20 फरवरी 2024 में राहुल ने कोर्ट में सरेंडर किया और 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर उन्हें जमानत मिली।

बीते वर्ष 2024 में 26 जुलाई को राहुल गांधी ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है। इसके बाद से लगातार कोर्ट में तारीख पड़ रही है।

ये भी पढ़ें  प्रकृति से जितना लें, उतना लौटाएं... सावन पर योगी की भावुक अपील, सेवा-स्वच्छता और जल संरक्षण का दिया मंत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button