Uttarakhand

देहरादून : पंजाब से आए पर्यटकों की गुंडागर्दी, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट, दो गिरफ्तार

देहरादून, 22 जून 2025:

मसूरी घूमने आए पंजाब के कुछ पर्यटकों द्वारा देहरादून में सरेआम गुंडागर्दी और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार केम्प्टी फॉल टैक्सी स्टैंड के पास पंजाब निवासी पर्यटकों ने एक युवती का पीछा कर उसके साथ अभद्रता की। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर मसूरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों करण और मनीष कुमार निवासी साकुड, जालंधर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार दोपहर हुई। टिहरी गढ़वाल निवासी आशीष पंवार ने मसूरी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि पर्यटक युवकों द्वारा लड़कियों का पीछा कर उन्हें परेशान किया जा रहा था। जब स्थानीय लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

ये भी पढ़ें:

शिकायत के आधार पर मसूरी कोतवाली में धारा 118(1), 75(3) और 78(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  देहरादून की मशहूर एलोरा बेकरी में धधकी आग, लाखों का सामान जलकर राख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link