Uttarakhand

सड़कों से पब तक ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’: आधी रात दो हजार लोगों की जांच, 35 संदिग्धों को पहुंचाया थाने

देहरादून में हुड़दंगियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान, 1,809 वाहनों की चेकिंग की, अलग-अलग क्षेत्रों में 18 लोगों को किया गिरफ्तार, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहन किए सीज

राजकिशोर तिवारी

देहरादून,4 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड में अपराधियों और हुड़दंगियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ चलाकर शहर से लेकर देहात तक हड़कंप मचा दिया। पुलिस की टीमों ने शनिवार देर रात से रविवार तड़के तक सड़कों के साथ होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट में चेकिंग की। इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ के साथ नशे में वाहन चलाने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियान के दौरान 1,809 वाहनों की चेकिंग की और रात में घूम रहे 1,900 से अधिक लोगों से पूछताछ की। संदेह के आधार पर 35 लोगों को थाने लाकर सत्यापन कराया गया। सत्यापन के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
dehradun-police-operation-night-strike-pub-bar-checking-drive (2)

नशे में ड्राइविंग पर सीधा एक्शन

नाइट स्ट्राइक के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 18 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए गए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 30 वाहनों का चालान कर 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 65 वाहन चालकों के चालान न्यायालय के लिए किए गए, जबकि यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहन सीज किए गए।

ये भी पढ़ें:

रात में सड़कों पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि वीकेंड पर देर रात सड़कों पर हुड़दंग, नशे में ड्राइविंग और संदिग्ध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने नगर और देहात क्षेत्र में एक साथ अभियान चलाकर अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ा संदेश दिया है।

ये भी पढ़ें  हरित हरिद्वार' का संकल्प... पौधारोपण से बदलेगी कुंभ नगरी की तस्वीर, संत समाज भी आया साथ

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link