Uttar Pradesh

देवरिया : शादी समारोह में नाच-गाने के बीच फायरिंग… सहमे लोग

हरेंद्र दुबे
देवरिया, 27 नवंबर 2024:

यूपी के देवरिया जिले में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग से वहां मौजूद लोग सहम गए। बताया जा रहा है कि फायरिंग एक गाने पर नाचने के दौरान की गई। फायरिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह मामला देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में नाच-गाने का भी इंतजाम था। समारोह में कुछ लोग असलहा लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उस दौरान
डीजे पर एक गाना बज रहा था। कई लोग डांस कर रहे थे। एक व्यक्ति दोनाली बंदूक हाथ में उठा कर नाचने लगा। इस दौरान किसी ने फायरिंग कर दी जिससे लोग सहम गए। कई लोग वहां से निकल लिए। तब तक किसी ने बंदूक लेकर डांस करने का वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  बोलेरो सवार ले गया पालतू कुत्ता…पुलिस चोर को खोजने में लगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link