Uttar Pradesh

मनकामेश्वर मंदिर दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु…पेड़ से टकराई कार, दो महिलाओं की मौत, 5 घायल

मयंक चावला

आगरा, 24 जुलाई 2025:

यूपी के फिरोजाबाद जिले से आगरा के मनकामेश्वर मंदिर दर्शन को जा रहे 7 श्रद्धालुओं से भरी ईको कार फतेहाबाद क्षेत्र में पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में बच्चों समेत पांच अन्य घायल हो गए। चीखों और क्रंदन के बीच पुलिस व ग्रामीणों ने अंदर फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकलवाया।

ये भी पढ़ें:

दरअसल सावन का महीना होने के कारण लोग शिवालयों में दर्शन पूजन की कामना लेकर घरों से निकल रहे है। इसी मकसद से फिरोजाबाद चंदवार गेट क्षेत्र निवासी महिलाएं बच्चे व युवक समेत सात लोग ईको कार से आगरा के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर जाने के लिए निकले। भजन कीर्तन करते सभी लोग ईको कार से आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में पहुंच गए।

Advertisement

इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ा और वो रोड किनारे एक पेड़ से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर बैठे लोगों को जोरदार झटका लगा और सब गड्डमड्ड हो गए। आगे बैठीं दो महिलाएं चरण देवी पत्नी श्याम सुंदर ( 60 वर्ष) और रम्पति पत्नी अमरचंद (55 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे में सुनीता पत्नी राधा मोहन गुप्ता, मंजू पत्नी राजेश निवासी आदर्श नगर, आराध्या पुत्री राजेश, नवमी पत्नी साकेत, और चालक पवन घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें  मौलाना साजिद रशीदी विवाद : सपा के पूर्व मंत्री मोहसिन बोले... मौलाना का बयान बीजेपी प्रायोजित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link