CrimeUttar Pradesh

ढाबा संचालक महिला से की थी लूटपाट, पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 2 अगस्त 2025 :

यूपी के गोरखपुर जिले में ढाबा संचालक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन और मोबाइल लूट लिया था। घटना के बाद बदमाशों को खोज रही गीडा थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को दबोच लिया। देईपार मोड़ के पास हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि गीडा थाना क्षेत्र में कालेसर जीरो प्वाइंट पर देवरिया निवासी अशोक तिवारी की पत्नी सुमित्रा तिवारी ढाबा चलाती हैं। गुरुवार देर रात सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश ढाबा पर पहुंचे। असलहा दिखाकर इन लोगों ने सुमित्रा के गले से सोने की चेन व पास में रखा मोबाइल फोन लूट लिया। सुमित्रा की तहरीर पर गीडा पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया था।

ये भी पढ़ें:

बदमाशों की खोजबीन के दौरान सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की मदद से जानकारी मिली कि लूट के आरोपी देईपार-जैतपुर मार्ग से गुजरने वाले हैं। शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों की पहचान औरैया जिले के थाना कोतवाली स्थित नारामनपुर निवासी शिवा जाटव और अश्वनी कुमार के रूप में हुई। पुलिस इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गोरखपुर पीएसी में रिक्रूट महिला सिपाहियों के प्रदर्शन का अफसरों ने लिया संज्ञान... पीटीआई निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link