Lucknow City

दिव्य दीपावली मेला’ बना दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता का मंच, सजावटी सामान व मिट्टी के उत्पादों ने लुभाया

लखनऊ, 16 अक्टूबर 2025:

​यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित जवाहर भवन-इंदिरा भवन परिसर में गुरुवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर आयोजित दो दिवसीय ‘दिव्य दीपावली मेला’ का शुभारंभ हुआ। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चन्द शर्मा ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि यह मेला दिव्यांगजनों के कौशल, सृजनशीलता और आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच है।

उन्होंने सरकार के इस उद्देश्य को दोहराया कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में सशक्त रूप से स्थापित करना प्राथमिकता है। ऐसे आयोजन उन्हें विपणन मंच देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और सामाजिक स्वीकृति को भी बल प्रदान करते हैं। ​मेले में प्रदेशभर के 35 संस्थानों और विद्यालयों के दिव्यांगजन एवं उनके प्रशिक्षकों द्वारा निर्मित उत्पादों की एक शानदार प्रदर्शनी लगाई गई है।

इन उत्पादों में पर्यावरण-अनुकूल दीपक, मोमबत्तियाँ, पूजा सामग्री, सजावटी सामान, हस्तनिर्मित आभूषण, वस्त्र, खाद्य सामग्री और मिट्टी के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में आए नागरिकों ने इन कलात्मक और परिश्रम से बने उत्पादों की सराहना करते हुए उत्साहपूर्वक खरीदारी की, जिससे दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का प्रोत्साहन मिला।

ये भी पढ़ें:

​विभाग के राज्य आयुक्त हिमांशु शेखर झा ने बताया कि यह आयोजन शुक्रवार तक जारी रहेगा। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों की स्वावलंबन यात्रा को गति देना और समाज को समावेशी एवं संवेदनशील बनाने का संदेश देना है।

Advertisement

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अमित कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, रणजीत सिंह, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी पवन कुमार द्विवेदी, उपनिदेशक अनुपमा मौर्या, राजेश कुमार मिश्र, उपायुक्त अमित कुमार राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह सहित कई प्रतिभागी संस्थाओं के प्रतिनिधि और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  NEET पेपर लीक पर फूटा छात्रों का गुस्सा, LU में प्रदर्शन... NTA भंग करो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link