Lucknow City

चारबाग स्टेशन पर DRI का बड़ा एक्शन : दो महिलाओं से 3.110 किलो हेरोइन बरामद, कीमत 21.77 करोड़

न्यू जलपाईगुड़ी से दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार थीं दोनों महिलाएं, गोपनीय सूचना के आधार DRI की टीम ने की कार्रवाई

लखनऊ, 18 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने मंगलवार को दो महिला यात्रियों से 3.110 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 21.77 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार DRI को न्यू जलपाईगुड़ी से दिल्ली जा रही ट्रेन में दो महिला यात्रियों के पास मादक पदार्थ होने की सूचना मिली थी। इसके बाद अधिकारियों की एक टीम ने चारबाग स्टेशन पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की। ट्रेन के पहुंचते ही टीम ने संदिग्ध महिलाओं की पहचान कर उन्हें रोका और जांच की।

तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के बैगों में छिपाए गए कई पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में मौजूद सफेद पाउडरनुमा पदार्थ की NDPS फील्ड टेस्टिंग किट से जांच की गई। उसके हेरोइन होने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों महिला यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। DRI की यह कार्रवाई संगठित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  बेंगलुरू में नाबालिग से दुष्कर्म, दादी को फोन में मिली अश्लील फोटो, बैडमिंटन कोच गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button