Lucknow City

बैंकॉक से लखनऊ तक नशे की उड़ान फेल! कुकीज के डिब्बों में भरा था 2 करोड़ का हाइड्रोपोनिक वीड

लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम की एयरपोर्ट इंटेलिजेंस यूनिट की जांच में खुलासा, पैसेंजर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का पर्दाफाश

लखनऊ, 10 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह (अमौसी) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम की एयरपोर्ट इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया। बैंकॉक से लखनऊ पहुंची फ्लाइट से उतरे एक भारतीय यात्री के लगेज से करीब 2.05 करोड़ रुपये की कीमत का हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया गया है।

खुफिया इनपुट मिलने के बाद एआईयू की टीम पहले से अलर्ट पर थी। संदिग्ध यात्री को रोका गया और उसके ट्रॉली बैग की सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान बैग से कुकीज (बिस्कुट) के 8 टिन के डिब्बे मिले। बाहर से सामान्य दिखने वाले इन डिब्बों को खोलते ही अधिकारी हैरान रह गए। हर डिब्बे के भीतर पॉलिथीन पाउच में हरे रंग का ऑर्गेनिक पदार्थ छिपाकर रखा गया था। फील्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से जांच करने पर इसकी पुष्टि हाइड्रोपोनिक वीड (उच्च गुणवत्ता वाला गांजा/मारिजुआना) के रूप में हुई।

WhatsApp Image 2026-02-10 at 11.42.41 AM

ये भी पढ़ें:

कस्टम कमिश्नर (इन सीटू) मयंक शर्मा के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन करीब 5.88 किलोग्राम है। यह हाइड्रोपोनिक विधि से उगाया गया महंगा नशा माना जाता है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मांग है। एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीले पदार्थ और पैकिंग सामग्री को जब्त कर आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल एयरपोर्ट इंटेलिजेंस विंग इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन सा अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट सक्रिय है। लखनऊ में इस खेप की डिलीवरी किसे दी जानी थी।

ये भी पढ़ें  पिछले दरवाजे से NRC लागू करने की कोशिश कर रहा चुनाव आयोग : ममता बनर्जी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link