Lucknow CityNationalPolitics

UP BJP को मिला लीडर : पंकज चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष… 2027 की चुनावी तैयारी को नई धार

किसी अन्य नेता के नामांकन नहीं करने से प्रदेश अध्यक्ष बनना तय था, पंकज चौधरी के जरिए पिछड़े वर्गों को साधने, विपक्ष के पीडीए समीकरण में सेंध लगाने और अपने पारंपरिक कुर्मी वोट बैंक को और मजबूत करने की मानी जा रही भाजपा की रणनीति

लखनऊ, 14 दिसंबर 2025:

लंबे इंतजार के बाद यूपी भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। महाराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश संगठन की कमान सौंप दी गई है। राजधानी लखनऊ में रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भव्य ‘मेगा इवेंट’ में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर मौजूद रहे।

पंकज चौधरी के नाम का ऐलान होते ही सभागार तालियों और नारों से गूंज उठा। समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खासकर महाराजगंज से आए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम स्थल ‘पंकज चौधरी जिंदाबाद’ के नारों से गूंजता रहा। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।

ये भी पढ़ें:

ab8eb0ef-acea-4875-a032-854951a20c75

इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा, असीम अरुण, समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आयोजन में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए जिससे राजधानी का राजनीतिक माहौल पूरी तरह भाजपा के रंग में रंगा नजर आया।

इससे पहले शनिवार को पार्टी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई थी। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में पंकज चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके खिलाफ किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया, जिससे उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना तय हो गया था। नामांकन के दौरान भी प्रदेश मुख्यालय में भारी गहमागहमी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

b741dd04-dadf-4694-9bd6-bcc338a7a8c3

भाजपा नेतृत्व ने कई महीनों के विचार-विमर्श के बाद पूर्वांचल के कद्दावर नेता पंकज चौधरी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर लिया गया है। पार्टी पंकज चौधरी के जरिए पिछड़े वर्गों को साधने, विपक्ष के पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) समीकरण में सेंध लगाने और अपने पारंपरिक कुर्मी वोट बैंक को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ चुनावी रणनीति को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा है कि उनके नेतृत्व में भाजपा जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय होकर आगामी चुनावों में मजबूत प्रदर्शन करेगी।

ये भी पढ़ें  15 मौतें, वही लापरवाही : लखनऊ फिर जला, लेकिन सिस्टम अब भी नहीं जागा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link