Ho Halla SpecialPolitics

यूपी सरकार का बजट पेश, अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने का रखा लक्ष्य

लखनऊ, 20 फरवरी 2025:

प्रदेश की विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को आठ लाख आठ हजार 736 करोड़ का बजट पेश किया। सरकार के दूसरे कार्यकाल के इस चौथे बजट में वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने की बात कहकर एक शेर भी पढ़ा। उन्होने कहा जिस दिन से चला हूं मेरी मंजिल पर नजर है आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा।

कहा- सेक्टरवार योजना तैयार, हो रही समीक्षा

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाए जाने का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार ने 10 सेक्टर में कृषि एवं संवर्गीय सेवाएं, अवस्थापना, उद्योग, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स आदि क्षेत्रों में सेक्टरवार कार्ययोजना तैयार की है। इन पर कार्य चल रहा है और इसकी समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने सड़क एवं रेल की कनेक्टिविटी बढ़िया होने की बात कहते हुए कानून व विद्युत व्यवस्था में भी सुधार की बात कही।

आठ लाख आठ हजार 736 करोड़ का है बजट,वित्त मंत्री ने सीएम के लिए पढा शेर

Advertisement

आठ लाख आठ हजार 736 करोड़ के बजट को रखते हुए उन्होंने सीएम के बारे में कहा कि जिस तरह एक कर्मयोगी की तरह यूपी के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उसके लिए यही कहा जा सकता है कि जिस दिन से चला हूं मेरी मंजिल पर नजर है आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ के आयोजन पर देर तक चर्चा की।

ये भी पढ़ें  वाराणसी में विसर्जन से पूर्व सिंदूर खेला करती बंग समाज की महिलाएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link