Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : बालाघाट जिले में पुलिस मुठभेड़ में 3 महिला माओवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी।

बालाघाट, 20 फरवरी 2025

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन महिला माओवादी मारी गईं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने बताया कि राज्य पुलिस की माओवाद विरोधी हॉक फोर्स और स्थानीय पुलिस टीमों ने छत्तीसगढ़ सीमा के निकट जंगली इलाके में चलाए गए अभियान में हिस्सा लिया। डाबर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि गोलीबारी सुबह जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर हुई तथा अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “हॉक फोर्स और पुलिस ने गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुपखर वन रेंज में रोंडा वन शिविर के पास मुठभेड़ में तीन कट्टर माओवादियों को मार गिराया।” पुलिस ने एक इंसास राइफल, एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) और एक .303 राइफल के अलावा आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद कीं। मुठभेड़ में कुछ माओवादी घायल भी हुए, लेकिन भागने में सफल रहे। बयान में कहा गया है कि पुलिस की 12 टीमें उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  Madhya Pradesh: सिंगरौली में दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत, गैस कटर की मदद से निकालने पड़े शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link