Madhya Pradesh

यात्री निवास में 5 युवक-युवतियाँ आपत्तिजनक हालत में, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

जबलपुर,16 नवंबर 2024

जबलपुर के यात्री निवास होटल में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। छापामार कार्रवाई में पांच युवक और पांच युवतियाँ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं। पुलिस ने होटल संचालक और मुख्य आरोपी को भी हिरासत में लिया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है, और पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र में स्थित चौकसे यात्री निवास में पुलिस की छापामार कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया। पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 5 पुरुष और 5 महिलाओं को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया। होटल में मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। होटल संचालक विजय चौकसे को भी गिरफ्तार कर, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सीएम हेल्पलाइन 1076 वेतन विवाद...प्रदर्शन के बाद कंपनी को नोटिस जारी, दी ये वार्निंग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link