Ho Halla SpecialUttar Pradesh

महाकुंभ: परमार्थ निकेतन ने संगम के घाटों पर चलाया सफाई अभियान

महाकुंभ नगर, 14 फरवरी 2025:

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच शुक्रवार को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन ने संगम के घाटों पर सफाई अभियान चलाया। अभियान में निकेतन के स्वयंसेवक व अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती जी महाराज के साथ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल भी शामिल हुए।

आरएसएस के सह सर कार्यवाह ने भी अभियान में हिस्सा लिया

शुक्रवार की सुबह होते ही परमार्थ निकेतन का दल अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती जी महाराज के साथ संगम के घाट पर आ गया। उनके साथ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल भी चल पड़े। घाट पर मौजूद हर कूड़ा कचरा एकत्र कर साथ लाये गए डस्टबिन में बटोरा जा रहा था। वहां मौजूद श्रद्धालु इस सफाई अभियान को निहार रहे थे।

श्रद्धालुओं को दिया स्वच्छता का संदेश

कई घण्टे तक चले इस सफाई अभियान में स्वयंसेवकों का जोश देखने लायक था। संस्था के इस अभियान का भी यही उद्देश्य था कि स्वच्छता से ही नदियों को निर्मल बनाया जा सकता है। मां गंगा यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी ये संदेश दिया गया कि घाट साफ-सुथरे रहेंगे तो नदियों में भी कचरा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें  "दिल्ली टॉप पर, गाजियाबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, घने कोहरे से बढ़ी परेशानी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button